फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife beaten to death with a stick; accused himself informed the police

Prayagraj News: पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी ने पुलिस को खुद दी सूचना

Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death with a stick; accused himself informed the police
मृतक मंजू साहू की फाइल फोटो।
विज्ञापन

भौसरा नरोत्तम ग्राम पंचायत के भैरौपुर मजरा में मंगलवार सुबह तीसरी शादी करने वाले युवक ने डंडे से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस से कहा कि पत्नी की रोज-रोज की कलह से तंग आकर उसने हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
भैरौपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता मोटर मैकेनिक है। वह रत्योंरा मोड़ पर ट्रैक्टर और डीजे की रोड लाइट बनाने का काम करता है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे उसने पत्नी मंजू साहू (30) के सिर और चेहरे पर डंडे से लहूलुहान कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मांडा कुलदीप शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, मंजू अनिल की तीसरी पत्नी थी। करीब दो वर्ष पहले दोनों ने शादी की थी। मंजू ने भी पहले पति से तलाक के बाद अनिल से विवाह किया था। अनिल की पहली पत्नी संगीता की पांच वर्ष पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने मध्य प्रदेश के सीधी जिले के गढ़ी निवासी महिला से दूसरी शादी की, लेकिन महिला तीन-चार माह बाद ही घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने मंजू से तीसरी शादी की।
शादी के बाद से दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। कभी आभूषण बनवाने तो कभी रुपये को लेकर कहासुनी होती थी। इसी विवाद से परेशान होकर अनिल करीब एक सप्ताह पहले अकेले अपने ससुराल गया था और मंजू के पिता व भाई से उसकी शिकायत की थी। दोनों ने फोन पर मंजू को पति से विवाद न करने की हिदायत दी थी। चार दिन पहले अनिल ससुराल से घर लौटा था।
सोमवार शाम भी दोनों में विवाद हुआ था। अनिल की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर लौट गई थी। मंगलवार सुबह फिर विवाद हुआ और अनिल ने डंडे से मंजू के सिर व चेहरे पर वार कर उसकी जान ले ली।
उधर, देर शाम मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के बघौर निवासी मृतका के भाई राजू साहू पुत्र बैजनाथ मांडा थाने पहुंचे। उन्होंने घरेलू कलह में बहन की पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसओ कुलदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मां की मौत से अंजान स्कूल गए थे तीनों बच्चे
मंजू की हत्या के समय अनिल गुप्ता की पहली पत्नी से हुए तीनों बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वे रोते-बिलखते दादी कमलावती के पास पहुंचे। अनिल की पहली पत्नी संगीता से तीन बच्चे लवकुश (12), खुशी (10) और विक्रम (7) हैं। संगीता की पांच वर्ष पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अनिल ने दूसरी शादी की थी, लेकिन महिला कुछ माह बाद ही घर छोड़कर चली गई। दो वर्ष पहले अनिल ने मंजू से शादी की थी।

 मृतक मंजू साहू की फाइल फोटो।

मृतक मंजू साहू की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed