फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Police arrest four robbers

पुलिस ने दबोचे चार लुटेरे

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Police arrest four robbers
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नानौता में दुर्गा गैस एजेंसी कर्मचारी से लूट का प्रयास करने और घिरने के बाद बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो जाने के मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली रोड बाबूपुरा मोड़ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


नानौता की दुर्गा गैस एजेंसी के कैशियर तेजपाल उर्फ बिट्टू से सात मार्च को कुछ बदमाशों द्वारा कैश लूटने का प्रयास किया था। उस समय लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फायर करते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम प्रभारी अनिल कपरवान एवं गंगोह पुलिस की टीम गठित की। पुलिस ने मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े छह बजे दिल्ली रोड स्थित ग्राम बाबूपुरा मोड़ पर पांच लोगों की घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पंकज कुमार निवासी बुढ़ीना कलां थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, दिलनवाज उर्फ दिल्लू उर्फ दिलशाद निवासी एक मीनार मस्जिद के पास मोहल्ला शेखजादगान कस्बा नानौता, सतेंद्र कुमार निवासी मुकंदपुर थाना तितावी तथा प्रदीप निवासी गिरधारी वाली कालोनी मोहल्ला अफगानान, नानौता को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांचों लोग लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्र हुए थे।


उन्होंने ही सात मार्च को नानौता में दुर्गा गैस एजेंसी के कैशियर तेजपाल उर्फ बिट्टू से कैश लूटने का प्रयास किया था। गैस एजेंसी के संचालक महावीर ने बताया कि गैस एजेंसी में पहले भी एक बार चोरी हुई थी, जिसमें प्रदीप का नाम शामिल था। लेकिन कुछ राजनीतिज्ञों के दबाव में प्रदीप का नाम निकलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed