{"_id":"6ac963d4db36cc6b010b8594","slug":"drug-smuggler-arrested-with-smack-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165719-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
सनौली। थाना सनौली पुलिस ने राणा माजरा गांव से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 6.89 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है। आरोपी राणा माजरा गांव का मारूप है।
थाना सनौली प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राणा माजरा निवासी मारूप अपने घर के पास खड़ा होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। उससे 6.89 ग्राम स्मैक बरामद की। प्रथम दृष्टया में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शॉर्टकट तरीके से जल्दी पैसे कमाना चाहता था। इसी लालच में पांच दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के एक युवक से स्मैक खरीद कर लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद