{"_id":"6ac960af95edbbce770c8db4","slug":"two-accused-arrested-for-assault-and-vandalism-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165705-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मारपीट और तोड़फोड़ में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मारपीट और तोड़फोड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर डंडों से जानलेवा हमला करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कवी गांव के जतिन उर्फ कांटा और शुभम उर्फ भट्टी के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया में सामने आया कि जतिन उर्फ कांटा पहले शिकायतकर्ता अमित के साथ रहता था। वह बाद अमित को छोड़कर शुभम के साथ रहने लगा था।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से प्रथम दृष्टया खुलासा हुआ कि उन्होंने अपने साथियों सुमित, वैभव व अन्य के साथ मिलकर साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया कि बीते फरवरी माह में कवी निवासी अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुखराना गांव में शुभम के घर पर घुसकर तोड़फोड़ की थी और उसके भाई का रास्ता रोककर मारपीट की थी। उस समय आरोपी जतिन उर्फ कांटा अमित के साथ था, लेकिन बाद में वह शुभम के पक्ष में हो गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस हमले को अंजाम दिया।
कवी गांव निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि आठ अक्तूबर को वह अपने साथी जगत, जगदीप, नईम और अक्षय के साथ जिला कोर्ट में पेशी पर आया था। वे पेशी के बाद बाहर निकलकर वकीलों के चैंबर के पीछे जा रहे थे तो जतिन उर्फ कांटा, सुमित, शुभम भट्टी, वैभव और 8-10 अन्य लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अमित, अक्षय और नईम पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने नईम और अक्षय को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। अमित ने आरोप लगाया कि हमलावर अक्षय के गले से दो तोले की सोने की चेन छीन ले गए थे। उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ड्रेन-1 के पास खड़ी तीन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। थाना शहर पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। संवाद