फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of innocent child, missing for 24 hours, found floating in a pond.

Jhansi News: 24 घंटे से लापता मासूम का तालाब में उतराता मिला शव

Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Body of innocent child, missing for 24 hours, found floating in a pond.
अंश फाइल फोटो
झांसी। शुक्रवार देर-रात प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला के सूनसान इलाके में बने तालाब से 24 घंटे से लापता अंश (12) पुत्र राकेश का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर सीओ सिमरन सिंह, थाना प्रभारी शेर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अंश के शरीर में चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत होने की संभावना है। उधर, उसका शव मिलने के बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन


हंसारी निवासी राकेश छोटा मोटा काम करता है। हंसारी में बने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर उनका छोटा बेटा अंश अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला था। शाम तक लौटकर घर नहीं आया। उसके न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपास तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसके साथ गए बच्चे भी कुछ नहीं बता सके। रिश्तेदारों के यहां तलाशने के बाद परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर-शाम परिजन उसे तलाशते हुए जंगल की ओर गए। यहां तालाब में वह कई बार नहाने आ चुका था। तालाब के पास उसकी चप्पल मिली। तालाब में देखने पर शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों का कहना है बृहस्पतिवार शाम को उन लोगों ने तालाब के पास उसे तलाशा था लेकिन, तब उसका पता नहीं चला था। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिमरन सिंह के मुताबिक कई घंटे तक पानी में डूबे रहने की वजह से आज उसका शव उतराता हुआ नजर आया। शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed