फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Girl Student Murder Case: Accused had no mercy and killed him within few minutes

गला रेतकर कत्ल: जान की भीख मांगती रही छात्रा; पर न पसीजा कातिल का दिल, दी दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश

Wed, 22 May 2024 09:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 May 2024 09:33 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में बुधवार को एक छात्रा का बेरहमी से कत्ल किया गया। छात्रा आरोपी से जिंदगी की भीख मांगती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। आरोपी ने चंद मिनटों में ही छात्रा का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Saharanpur Girl Student Murder Case: Accused had no mercy and killed him within few minutes
छात्रा का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गंगोह थाना क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े बीतिया गांव निवासी मानवी तोमर (22) पुत्री राजेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मानवी गंगोह के एक इंस्टीट्यूट में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा थी।

विज्ञापन


मृतका के मौसेरे भाई ने दूर के रिश्तेदार सागर पुत्र देवेंद्र निवासी गांव डेरिया रिछोटी थाना मुंडाली मेरठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएसपी ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आवासीय कॉलोनी स्थित खाली प्लाट में एक युवती का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसके बाद थाना पुलिस और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंचे। युवती की कुछ देर पहले ही गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके से एक बैग भी बरामद किया, जिसके आधार पर छात्रा के परिजनों को जानकारी दी। चाचा राकेश और चचेरे भाई मोहित ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की।

उन्होंने बताया कि मानवी कुछ दिनों से तीतरों थाना क्षेत्र के गांव रादौर में अपने मौसा मोहकम सिंह के घर रह रही थी। मंगलवार को उसके पेपर खत्म हुए थे। बुधवार को बीतिया गांव जाने के लिए मौसेरे भाई राहुल के साथ गंगोह आई थी। वह बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मानवी रिश्तेदार युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को सीओ कार्यालय से मात्र 100 मीटर दूर अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

छात्रा को करता था परेशान, पहले की मारपीट, फिर रेता गला
बीपीईएस की छात्रा मानवी तोमर को आरोपी सागर लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को इसके बारे में शिकायत की थी। परिजनों ने कई बार आरोपी को समझाया कि ऐसा न करें, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी की पहले छात्रा के साथ कहासुनी हुई। उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

जिस तरीके से दिनदहाड़े आबादी के बीच जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया उससे लग रहा है कि आरोपी पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आया था। जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दिखाई दिया कि हत्याकांड से कुछ देर पहले आरोपी युवक छात्रा के साथ गली में दिखाई दे रहा है। छात्रा को आभास नहीं था कि आरोपी की मंशा क्या है, अन्यथा वह शोर भी मचा सकती थी।

वहीं, मानवी हत्याकांड के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां पर वारदात हुई उससे मात्र 100 मीटर की दूरी पर सीओ कार्यालय है। जहां पर हर समय पुलिस रहती है। इसके अलावा वह क्षेत्र आबादी वाला है। प्लाट के दोनों तरफ भी मकान बने हुए हैं। इसके बावजूद आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया और आसानी से फरार भी हो गया।

यह भी पढ़ें: जघन्य हत्याकांड: शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार... जब किसी कातिल को हुई फांसी, पढ़िए क्या बोले पीड़ित परिजन?

मृतका के मौसेरे भाई राहुल की तहरीर पर आरोपी सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा कई बार उसको लेकर परिजनों से शिकायत भी कर चुकी थी। प्रेम-प्रसंग और अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच चल रही है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: साढ़े चार वर्ष बाद मिला इंसाफ: भजन गायक और परिवार के हत्यारे को फांसी की सजा, आरोपी के चेहरे पर नहीं दिखा गम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed