फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sabotage in the conflict, chaos

संघर्ष में तोड़फोड़, हंगामा

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sabotage in the conflict, chaos
Injured in clash - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा में चार दिन पूर्व हुई मारपीट की रंजिश में शनिवार की रात दो पक्षों फिर से भिड़ गए। उनमें जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


एक पक्ष ने दूसरे पर तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है। मामला अलग अलग समुदाय का मामला होने के चलते सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाकर मामला शांत किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा निवासी बाबू सब्जी का ठेला लगाता है, जबकि पड़ोसी मोंटी चाऊमिन बेचने का काम करता है। कोतवाली में बाबू ने दी तहरीर के अनुसार चार दिन पूर्व वह मोंटी की ठेली पर चाऊमिन खाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोंटी समेत मनोज, उसका भाई और कलसी उसके साथ मजाक करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। बाबू के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह ठेला लेकर घर लौट रहा था।

जब वह पठानपुरा में पहुंचा तो वहां मौजूद चार लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया।

जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, मोंटी ने बाबू और उसके कई साथियों पर मारपीट कर घायल करने तथा उसके ठेले में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

अलग अलग समुदाय के लोगों के बीच विवाद होने की सूचना मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।


शनिवार को पुलिस ने बाबू की तहरीर पर मोंटी, मनोज, कलसी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि दूसरे पक्ष ने कार्रवाई को तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed