{"_id":"6a8efad2c2ca35e4c900faff","slug":"stone-falls-on-car-from-under-construction-flyover-in-jasur-windshield-shattered-kangra-news-c-95-1-ssml1021-252386-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से कार पर गिरा पत्थर, शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से कार पर गिरा पत्थर, शीशा टूटा
Thu, 27 Aug 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
जसूर में फ्लाईओवर से पत्थर गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। -जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर (कांगड़ा)। फोरलेन परियोजना के तहत करीब छह वर्षों से बन रहा जसूर फ्लाईओवर अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनने लगा है। बुधवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लेंटल से अचानक एक पत्थर नीचे आ गिरा। इससे नीचे खड़ी कार का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि उस समय वाहन के समीप कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे पहले भी फ्लाईओवर से लोहे की भारी प्लेटें और अन्य निर्माण सामग्री नीचे गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कंपनी सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है।
व्यापार मंडल जसूर के अध्यक्ष राजीव राजू ने मांग उठाई कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि जसूर से कंडवाल तक फोरलेन पर कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।