{"_id":"6a8f40e78f1ec6b70c0c39d0","slug":"body-of-missing-assistant-bank-manager-found-in-sarsana-minor-hisar-news-c-21-hsr1005-939089-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लापता सहायक बैंक प्रबंधक का सरसाना माइनर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लापता सहायक बैंक प्रबंधक का सरसाना माइनर से मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डिफेंस कॉलोनी निवासी बैंक अधिकारी विनय (38) का शव बुधवार दोपहर बाद गांव टोकस के पास सरसाना माइनर से मिला। वह मंगलवार रात से लापता था। परिजनों के बयान पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि विनय औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहायक बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात था। वह रात करीब दो बजे बिना किसी को बताए क्रेटा गाड़ी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि विनय के कपड़े और मोबाइल बालसमंद नहर के किनारे मिले हैं। वहीं, साउथ बाईपास पुल के नीचे उसकी गाड़ी खड़ी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने नहर में पानी का स्तर कम करवाकर तलाश शुरू की। दोपहर बाद गांव टोकस के पास सरसाना माइनर से विनय का शव बरामद हुआ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।