फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs two lakh villagers fled from the bank, caught

बैंक से दो लाख रुपये लेकर भागा ग्रामीण, पकड़ा गया

Wed, 23 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rs two lakh villagers fled from the bank, caught
रूपये ले जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ करते बैंक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की माधोनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 10 हजार रुपये निकलवाने आया एक ग्राहक कैशियर से भूलवश दिए गए दो लाख रुपये लेकर बैंक से भाग गया। जब कैशियर को अपनी भूल का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया और उससे दो लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम चकहरेटी निवासी एक व्यक्ति बैंक से 10 हजार रुपये निकलवाने के लिए शहर में माधोनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचा। लाइन में लगने के बाद जब उसका नंबर आया तो कैशियर ने 10000 रुपये 100-100 के नोटों की गड्डी के बजाय, उसे 2000-2000 रुपये के नोटों की गड्डी (200000 रुपये) थमा दी। 
विज्ञापन


नोटों की गड्डी लेने के बाद ग्रामीण बैंक से तेजी से निकला और अपने घर पहुंच गया। पैसे अपनी अलमारी में रखकर खेत पर काम करने के लिए पहुंच गया। इसी बीच जब कैशियर को अपनी भूल का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया। उसके खाते से उसका पता निकाला गया और लोगों से उसकी पहचान कराकर पुलिस को साथ लेकर गांव में जा पहुंचे और उसे उसके खेत से पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी अलमारी की तलाशी ली गई। उसकी अलमारी से दो लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस उसे पकड़कर बैंक लेकर पहुंची। जहां बैंक अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। शाखा प्रबंधक बीएम डोग्रियाल के अनुसार भूलवश ऐसा हो गया। धनराशि बैंक को मिल गई है। भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारी काम के दबाव में हैं। फिलहाल उन्होंने कर्मचारियों को सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed