फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road tax Holdap driver robbed

रोडहोल्ड अप कर वाहन चालक लूटे

Wed, 13 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Road tax Holdap driver robbed
घायल क्लीनर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव में नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की रात देवबंद-बड़गांव मार्ग पर हिंडन नदी पुल के मोड़ पर शीशम का पेड़ काटकर कई घंटे राहगीरों से लूटपाट की।
विज्ञापन


इसी बीच आगे लूटपाट होता देख ट्रक चालक ने वाहन बैक करनी चाहा तो बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया तथा चालक एवं क्लीनर गन्ने के खेत में घुस गये।
विज्ञापन


बदमाशों ने ट्रक में रखी साठ हजार की नगदी निकाली ली तथा मौके से फायर करते हुए फरार हो गये। सूचना पर सुबह सीओ देवबंद ने भी घटना का मुआयना किया और मार्ग पर पड़े शीशम के पेड़ को हटवाया। उधर, पुलिस इस मामले की लीपापोती में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाम पुत्र लखविंद्र निवासी खुदानगर जिला रामपुर अपने ट्रक संख्या पीबी 11 एन 6347 में रामपुर मनिहारान के खेड़ा अफगान से आम भरकर  गुवाहाटी के लिए चला था।

सोमवार रात करीब ढाई बजे महेशपुर स्थित हिंडन नदी के पुल से पार हुआ तो सामने मोड़ पर बदमाशों ने शीशम का पेड़ सड़क पर बीचों बीच डाल रखा था। लूटपाट की आशंका से उसने ट्रक में बैक गियर लगा दिया।

बकौल चालक सतनाम बदमाशों ने उसके ट्रक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। गाड़ी बैक करते हुए ट्रक पुल किनारे खाई में पलट गई। सतनाम, उसका भाई जोग्गा व क्लीनर इंद्रपाल भाग कर गन्ने के खेत में घुस गये। 

 बदमाशों ने ट्रक में रखे साठ हजार रुपये निकाले और फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। माना जा रहा है कि अन्य वाहन चालकों से भी लूटपाट की गई है।

दिन निकलने के बाद सुबह जब सड़क मार्ग पर मार्ग अवरुद्ध हुआ तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को हटवाकर थाने लौट आई। सीओ देवबंद योगेंद्र पाल ने भी मौके का निरिक्षण किया, लेकिन उन्होंने भी रोड होल्डअप  से इंकार किया है।


पुलिस की लापरवाही से बदमाश बेखौफ हैं। गश्त की बजाय पुलिस थानों और चौकियों से बाहर नहीं निकल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते किसी भी दिन क्षेत्र में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed