फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report against sub-inspector on earning more than income

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट 

Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Report against sub-inspector on earning more than income
क्राइम - फोटो : amar ujala
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उपनिरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक के खिलाफ 2012 में इसकी शिकायत हुई थी, जिसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा कर रही थी। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा के इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा ने बताया कि सहारनपुर में तैनात रहे अरविंद कुमार के खिलाफ 31 दिसंबर 2012 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत हुई थी। तब से उसकी जांच चल रही थी।

विज्ञापन

 

 

जांच में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पर लगे आरोप सही पाए गए। अरविंद कुमार की जितनी आय रही, उससे कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित कर ली गई। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार काफी समय तक सहारनपुर जनपद में तैनात रहा है। कई थानों पर तैनाती रही, तो वर्तमान में वह सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा के इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा की तहरीर पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 


 

खूब उखड़ रहे पुराने मामले, फंस रहे खाकी वाले 
सहारनपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का एक महीने के भीतर यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। गत 21 अप्रैल को भी सहारनपुर सदर कोतवाली में एएसआई प्रदीप कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की रिपोर्ट एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से दर्ज कराई गई थी। अब उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ इसी आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे स्पष्ट है कि खाकी की आड़ में अवैध तरीके से धन अर्जित करने वालों पर लगातार नजरें हैं और कार्रवाई हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed