फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police Strike, Police Officer Strike

पुलिस पर पथराव, सीओ से हुई धक्कामुक्की  

Tue, 06 Mar 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police Strike, Police Officer Strike
पथराव के बाद मौके पर आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान के घर पहुंची पुलिस पर प्रधान समर्थकों ने महिलाओं के साथ मिलकर पथराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने सीओ के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स गांव में पहुंच गया और स्थिति को काबू किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, ग्राम प्रधान के पति ने पुलिस पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने तथा घर में रखा सामान तोड़ने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस को बचीटी गांव की प्रधान पति मोमीन त्यागी के घर अवैध हथियार रखे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। जिसके बाद सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम के साथ प्रधान के घर छापा मारने गए थे। पुलिसकर्मी जैसे ही घर में घुसे तो वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अचानक घर में घुसने से गुस्साए प्रधान समर्थकों और महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने सीओ सिद्धार्थ के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर डाली। इतना ही नहीं कई पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के बाद मारपीट भी की गई।

पुलिस पर हमले की जानकारी जैसे ही आला अधिकारियों को मिली तुरंत ही एसएसपी बबलू कुमार और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र कई थानों के फोर्स के साथ बचीटी गांव पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दीं।

हालांकि उन्हें किसी को भी गिरफ्तार करने में कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, ग्राम प्रधान पति मोमिन त्यागी का आरोप था कि सत्तापक्ष के दबाव में आकर पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है। बिना महिला पुलिसकर्मियों के पुलिस पर्दे वाले घर में घुस गई।

उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए घर में रखे सामान और कार में तोड़फोड़ भी की। मोमिन का कहना है कि अगर पुलिस को उसके घर की तलाशी लेनी थी तो गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर आना चाहिए था। 


पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान कराई जा रही
अवैध हथियारों की सूचना पर देवबंद सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम प्रधान पति मोमिन त्यागी के घर छापामारी करने गई थी। जहां उन पर पथराव किया गया। पथराव करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जो भी पुलिस पर हमले में शामिल है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
* बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed