{"_id":"57bc97ee4f1c1bc21fd502e4","slug":"police-believe-the-lift-guarded-people-in-the-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से विश्वास उठा, कॉलोनियों में पहरा दे रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से विश्वास उठा, कॉलोनियों में पहरा दे रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पहरा दे रहे लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बदमाशों का खौफ चौतरफा फैलता जा रहा है। देहात के बाद अब शहर में भी लोग सतर्क हो गए हैं, जो रात में पहरा दे रहे हैं। पैरामाउंट और सेंट्रल पार्क कॉलोनी में बदमाशों के घुसने के बाद जेजेपुरम, ओजपुरा और नवीन नगर समेत अनेक कॉलोनियों में पहरा शुरू कर दिया गया है।
करीब डेढ़ माह से रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बदमाशों की सक्रियता से दहशत है। यही वजह है कि इस क्षेत्र के गांवों के लोग महीने भर से पहरा दे रहे हैं। रामपुर के साथ ही थाना कुतुबशेर क्षेत्र और नानौता क्षेत्र में भी बदमाशों ने दस्तक दी है।
नानौता में पड़ी डकैती इसका सुबूत है। इसकी वजह से लोग दहशत में हैं। यहां तक की शहर की कई कॉलोनियों में भी पहरा शुरू कर दिया गया है। पैरामाउंट कॉलोनी के बाद दिल्ली रोड से सटी कई कॉलोनियों में पहरा चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की रात शहर की ओजपुरा, जेजेपुरम और नवीन नगर में भी लोगों ने पहरा दिया। धीरे-धीरे बदमाशों का खौफ पूरे जनपद में फैलता जा रहा है।
उधर, पैरामाउंट कॉलोनी में सोमवार की रात भी बदमाशों ने कॉलोनी के अंतिम छोर के मकानों के पीछे की सड़क पर एक साथ कई फायर कर अपनी मौजूदगी की अहसास कराया। जवाब में कॉलोनी के लोगों ने भी फायर किए। साथ ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सूचना दी।