{"_id":"588cdf444f1c1bbb7ecf7d6f","slug":"one-million-out-of-account-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से निकाले एक लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान के क्रेडिट कार्ड खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। पीड़ित का आरोप है कि बैंक कर्मचारी भी मामले में मदद करने से हाथ खड़े कर रहे हैं।
गांव नंदपुर निवासी ब्रजपाल पुत्र अजब सिंह ने गांव घाटहेडा स्थित एसबीआई शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इसमें ब्रजपाल ने 29 सितंबर 2015 में एक लाख 41 हजार रुपये जमा कर अपने खाते को बंद करा दिया था। इसके बाद से उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से कोई लेनदेन नहीं किया।
इसके बाद 27 जनवरी 2017 को उन्हें एक काल आई कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट समाप्त हो गई है जिस पर उसने जवाब दिया कि उसने अपना खाता बंद करा रखा है। इसके बाद जब वह बैंक पहुंचा तो उसके किसान क्रेडिट कार्ड खाते से एक लाख नौ हजार रुपये निकाले जा चुके थे। यह जानकर किसान के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
किसान को बताया कि उसके खाते से पेटीएम से जरिए से कई किस्तों में रकम निकाली गई है। अब उसे अपने खाते में यह धनराशि जमा करनी होगी। बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर न दिए जाने के बाद ब्रजपाल ने थाने में बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर इस प्रकरण की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।