{"_id":"711643990764b440512edfd1ebcbc024","slug":"mukeem-partner-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम का साथी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम का साथी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात की फिराक में खड़ा मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये बदमाश के पास से 32 बोर का देशी पिस्टल भी बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के नाम कैराना थाने में हत्या के प्रयास आदि संगीन मामलों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार का पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब कुख्यात अपराधी मुकीम काला के गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिस के हाथ लगा। एसओ बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सवेरे मुखबिर ने सूचना दी कि शाहजहांपुर नकुड़ बाईपास मार्ग पर स्थित कांजीबांस के समीप एक संदिग्ध युवक खड़ा है।
जिस पर शाहजहांपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार, के साथ पुलिसकर्मी वीरपाल, अमित तथा चंद्रपाल ने बताए गये स्थान पर घेरा डाल दिया। तथा एक पुलिस कर्मी को सादी वर्दी में ग्रामीण की वेषभूषा में जंगल में भेज दिया, जैसे ही बदमाश ने पुलिसकर्मी को पकड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा थाने ले आयी।
विज्ञापन
तलाशी में बदमाश के पास से 32 बोर देशी पिस्टल भी बरामद हुआ। बदमाश से पूछताछ हुयी तो पुलिस की बांछें खिल गयी। पकड़ा गया बदमाश ग्राम भूरा कंडेला कैराना का मेहताब पुत्र अबला निकला, जो कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य है।
एसओ ने बताया कि बदमाश के नाम कैराना थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। बदमाश के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया।