फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mining mafia officer drove by

खनन अधिकारी को माफिया ने दौड़ाया

Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia officer drove by
illegal mining
सहारनपुर के चिलकाना में यमुना नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी के साथ खनन माफियाओं ने बदसलूकी करते हुए दौड़ा दिया।
विज्ञापन


इस मामले में खनन अधिकारी ने एक नामजद समेत 36 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सीओ सदर ने बृहस्पतिवार को पुलिस और पीएससी के साथ यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। 

बुधवार की शाम को जिला खनन अधिकारी अभय रंजन कुछ लोगों के साथ यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे। खनन अधिकारी ने यमुना नदी में खनन कर रहे लोगों को चेतावनी दी तो कुछ ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


यहीं नहीं उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। किसी तरह खनन अधिकारी यमुना नदी से जान बचाकर भागे और थाना चिलकाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

साथ ही गांव आल्हणपुर निवासी मांगेराम पुत्र भोपाल सिंह को नामजद करते हुए 36 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अवैध रूप से खनन करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार की दोपहर को सीओ सदर बृजेश कुमार सिंह नेे थाना चिलकाना, गागलहेड़ी, कुतुबशेर और पीएससी के जवानों ने यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया।


पुलिस बल ने यमुना नदी में घूमकर अवैध रूप से खनन करने वालों की खोज की, लेकिन कुछ नहीं मिला। सीओ सदर ने बताया कि यमुना  नदी में अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 

इस दौरान सर्च अभियान में जिला खनन अधिकारी अभय रंजन सहित खनन विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed