फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meat vendors shops raided, was splashed

मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप मचा

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meat vendors shops raided, was splashed
मीट विक्रेताओं के खिलााफ छापेमार कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने पशु चिकित्सक के साथ कस्बे के मीट विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। गोकशी की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सात दुकानों से मीट के नमूने लेकर जांच के लिये भेज दिए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में कुछ लोग दुकानों पर गोमांस बेच रहे हैं। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने सीओ सदर के निर्देशन में गोकशों को पकड़ने के लिए पहले तो सादी वर्दी में छह पुलिसकर्मियों को उस स्थान पर तैनात कर दिया, जहां गोकशी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई राजीव शर्मा, पवन शर्मा, ऋषिपाल सिंह भारी पुलिस बल तथा पशु चिकित्सक सरसावा अरुण कुमार के साथ मोहल्ला मजहर हसन में मीट बेचने वाली दुकानों पर पहुंच गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों में गोमांस की तलाश की तथा दुकानों से मीट के सैंपल भरे। पुलिस ने सभी मीट के सैंपलों को वैज्ञानिक परीक्षण के भेज दिया है। 


थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि यदि जांच में गोमांस की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस ने रईस, रमजान, सलीम, नवाब, आफताब, जलील उर्फ काला तथा बिलाल की दुकान से मीट के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed