फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Market made on the land of the municipal corporation

नगर निगम की जमीन पर बना दिया मार्केट

Sun, 11 Mar 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Market made on the land of the municipal corporation
नगर निगम की जगह पर बनी मार्केट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली सदर क्षेत्र में नगर निगम के कूड़ा घर की एक करोड़ रुपये से अधिक की जमीन पर मार्केट खड़ी कर दी गई है। कब्जाधारियों ने इस जमीन का बाकायदा बैनामा तक करा लिया है और नगर निगम मूक दर्शक बना सब देखता रहा। पूरी घटना से वाकिफ होने के बावजूद निगम के अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जिस जमीन पर कब्जा किया गया उस पर कई वर्षों से कूड़ा डाला जा रहा था। लेकिन, कुछ समय पहले नगर स्वास्थ्य विभाग ने यहां कूड़ा डलने पर रोक लगा दी थी। कूड़ा डालना बंद होने के कुछ ही दिन बाद कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


पहले अस्थाई कब्जा किया गया, लेकिन बाद में आठ दुकानें बनाकर मार्केट तैयार कर दिया। इस काम में दो महीने से अधिक का समय लगा। नगर निगम को भनक तक न लगे, ऐसा कैसे संभव है। अब नगर निगम की नींद टूटी और जांच हुई तो पता चला है कि किसी समिति ने कब्जाधारी को उक्त जमीन का बैनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और जमीन वापस लेने की बजाय नगर निगम के कुछ अधिकारी कब्जाधारियों के साथ सौदा करने में जुटे हैं। 

पानी की टंकी परिसर पर भी कब्जा
सहारनपुर। चकराता रोड स्थित पुराना घास कांटा के पास नगर निगम की टंकी है। टंकी परिसर के काफी बड़े हिस्से पर लोगों ने दुकानें तैयार कर ली हैं। साफ नजर आ रहा है कि उक्त दुकानें टंकी की जमीन पर हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उक्त लोगों के पास बैनामा है। इतना ही नहीं, टंकी की शेष जमीन पर भी स्थानीय लोगों ने अस्थाई कब्जा किया हुआ है। पूरे परिसर में डेयरी चल रही है, जिसमें दर्जनों भैंसें पाली जा रही हैं। लेकिन, नगर निगम के अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की मंशा पर भी सवाल
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस जमीन पर कूड़ा डलवाना बंद कराया था। इसके बाद कब्जाधारियों ने जमीन पर कब्जाकर मार्केट बना दी। लेकिन, नगर निगम के अधिकारी सोते रहे। ऐसे में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नीयत पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नगर निगम की जमीन पर मार्केट तैयार करने का मामला गंभीर है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। यदि जमीन नगर निगम की ही है तो जमीन को हर हाल में वापस लिया जाएगा।


इसमें किसी अधिकारी की संलिप्तता मिली तो उसके विरुद्घ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही चकराता रोड स्थित पानी की टंकी की जमीन पर भी स्थाई और अस्थाई कब्जों की जांच कराई जाएगी। 
- गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed