फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man found hanged

फांसी पर लटका मिला युवक

Tue, 27 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Man found hanged
युवक का शव सोमवार सुबह एक आम के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त दीपक निवासी खड़लाना थाना नकुड़ के रूप में हुई है। मृतक के चाचा के अनुसार अत्यधिक कर्ज होने तथा धान की फसल अच्छी नहीं होने के कारण युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


नानौता के ग्राम पांडोखेड़ी निवासी जरनल सिंह का दूध फैक्ट्री के पास आम का बाग है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जरनल सिंह के आम के बाग में एक पेड़ से फंदे से लटकी हुई लाश खेतों में काम करने वाले लोगों को दिखाई दी। आम के बाग में शव लटका होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीण प्रमोद कुमार द्वारा थाने पर शव होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गमछे से फांसी पर लटके शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल, सिम व एक कागज मिला जिस पर दीपक गांव खड़लाना लिखा हुआ था। इसके बाद  शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। युवक के चाचा अमरनाथ ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त दीपक पुत्र आनंद भटनागर निवासी खडलाना थाना नकुड़ के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के अनुसार दीपक पर लोगों का काफी पैसा उधार था तथा इस बार उसकी धान की फसल भी अच्छी नहीं हुई थी। इस कारण वह काफी परेशान चल रहा था और पिछले चार दिन से वह घर से लापता था। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। एसओ का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान सतीश का कहना है वह दो दिन से लापता था, जिसकी तलाश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed