फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man found hanged

फांसी पर लटका मिला युवक

Wed, 17 Aug 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Wed, 17 Aug 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Man found hanged
रामपुर मनिहारान में शव की जांच करती पुलिस व मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला सराय में सोमवार की सुबह एक 28  वर्षीय युवक का शव अपने घर के पड़ोस में स्थित परिवार के ही खाली पड़े मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पिता ने युवक के ससुर और चार युवकों फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 मोहल्ला सराय निवासी इब्राहिम के पुत्र 28 वर्षीय आबिद की शादी थाना झिंझाना के गांव धतेडी में चार वर्ष पूर्व एक युवती के साथ हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक पुत्र भी है। 15 अगस्त की सुबह नौ बजे आबिद का शव अपने घर  के बराबर में स्थित परिवार के ही खाली मकान में फांसी के फंदे पर लटका  मिला।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने  उसे नीचे उतारा और  पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता इब्राहिम ने थाने में ससुरालियों पर हत्या कर फांसी  पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि आबिद के अपने  ससुरालियों पर 80 हजार रुपये उधार थे। इन्हें वह बार बार मांग रहा था। 15 अगस्त की सुबह आबिद का ससुर और कुआंखेड़ा गांव निवासी चार युवक उनके  यहां पहुंचे।

वे आबिद को बात करने के नाम पर वीरान पडे़ मकान में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या करके शव को वहां आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी पर लटका दिया। 


उधर, थाना प्रभारी एके त्यागी ने बताया कि घटना की  जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। यदि ससुराली दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed