{"_id":"5820daf04f1c1b8553b385f0","slug":"mally-contractor-murdered-hitting-with-bricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैली ठेकेदार की ईंटों से पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैली ठेकेदार की ईंटों से पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
रॉकी का फाइल फोटो (इनसेट में)। हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुनारसा गांव में रविवार की रात दो युवकों ने शराब के नशे में एक मैली ठेकेदार को पहले शराब पिलाई और बाद में कहासुनी होने पर ईंटों से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है।
गुनारसा निवासी कलीराम का पुत्र रॉकी (45) मैली की ठेकेदारी करता था। सोमवार की सुबह उसका शव गांव के ही ब्रह्मपाल के खेत में पड़ा मिला। शव के पार्स इंटें व धारदार हथियार पड़े मिले। सुबह कुछ ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, मर्डर की सूचना मिलते ही कोतवाल आरएन सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
रॉकी की पत्नी मोनिका ने बताया कि गांव का ही पिंटू पुत्र तीरथ व आजाद पुत्र पतौली रविवार की दोपहर उसके पति को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ही उन्हें हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू और आजाद को गांव के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने (तीनों ने) सैनपुर गांव में जाकर शराब पी थी। वहां से लौटते समय रास्ते में भी शराब पी। इसी दौरान बहस हो गई तथा एक-दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। पिंटू ने ईट उठाकर रॉकी पर दे मारी जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसके सिर तथा चेहरे पर भी ईंटों से वार किए गए। रॉकी को घायल अवस्था में वहीं छोड़कर चुपचाप दोनों आरोपी अपने घर आकर सो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल तथा खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। सोमवार की शाम एसपी देहात रफीक अहमद ने रॉकी हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी मोनिका की तरहीर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो लड़के व एक लड़की को रोता बिलखता छोड़ गया है। गांव में रॉकी की हत्या से गम का माहौल है।