{"_id":"6b05effd57ffe24568045de9","slug":"bar-association-elections-announced-voting-to-take-place-on-december-15-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1044779-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, 15 दिसंबर को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, 15 दिसंबर को होगा मतदान
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वर्ष 2026 के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव में महिला अधिवक्ताओं को सात पदों पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी जबकि 15 दिसंबर को मतदान और अगले दिन 16 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
चार और पांच दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह और सात दिसंबर को प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद आठ दिसंबर को अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। 15 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद अगले 16 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चुनाव में महिला अधिवक्ताओं के लिए विभिन्न पदों पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
इसके तहत कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष का एक पद और संयुक्त सचिव का एक पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के दो पद और कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के दो पद भी महिला अधिवक्ताओं के हिस्से में रहेंगे।
विज्ञापन
इस तरह कुल सात पदों पर महिला अधिवक्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। आरक्षण की इस व्यवस्था से बार की चुनावी प्रक्रिया में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। उधर,चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही बार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब संभावित दावेदार अपने-अपने पक्ष में अधिवक्ताओं का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।