फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lobhiyon dowry claimed the lives of two women

दहेज लोभियों ने ली दो महिलाओं की जान

Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lobhiyon dowry claimed the lives of two women
विवाहिता की हत्या पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनुपर के गागलहेड़ी और गांव बालपुर में दो विवाहिता दहेज की वेदी पर चढ़ गई। दोनों की हत्या के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

 
पहले मामले में हरि किशन पुत्र बलदेव निवासी ग्राम सहावली थाना मंडी जनपद मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसकी पुत्री मधु की शादी 13 मई 2013 को सुमित पुत्र अनिल निवासी दिनारपुर थाना गागलहेड़ी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही मधु के ससुराल वाले कम दहेज को लेकर उसे मारते-पीटते थे। अब ससुराल वाले बाइक और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे उनकी पुत्री नीलम के फोन पर मधु के पति सुमित ने सूचना दी की मधु की मौत हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आकर देखा तो मधु का शव बरामदे में पड़ा था और उसके गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। पिता हरि किशन ने सुमित, शुभम पुत्र अनिल, ललतेश पत्नी अनिल व अनिल पुत्र जगदीश पर दहेज नहीं

 मिलने के कारण उसकी पुत्री मधु की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि पति सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 थाना देहात के ग्राम बालपुर निवासी अनुज का अपनी पत्नी से दहेज में बाइक न मिलने को लेकर कई बार विवाद हुआ। रामपुर मनिहारन के गांव सहजवा निवासी बनवारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी किरण की शादी 15 अप्रैल को ही हुई थी।

तभी से ही उसकी बेटी किरण का पति अनुज बाइक की मांग कर रहा था। मंगलवार को सुबह ही उनमें आपस में विवाद हो गया। बनवारी ने आरोप लगाया कि अनुज ने उसकी बेटी किरण (22 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।


इस संबंध में बनवारी ने अनुज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अनुज परिवार में अकेला है और उसके माता पिता नहीं है। उसकी एक बहन है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस फरार आरोपी अनुज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed