फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Latha, stone throwing too much, 13 injured

खूब चले लट्ठ, पत्थराव भी हुआ, 13 हो गए घायल

Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Latha, stone throwing too much, 13 injured
झगड़े में हुआ घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव उमाही में स्थित भट्ठेे पर बुधवार की सुबह मजदूरों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। गांव उमाही कला में मुकेश का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर मजदूरों के दो पक्षों में एक लड़की को छेड़ने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले। हमले में एक पक्ष के हुसैन, आसमां, आस मोहम्मद, सलमा और दूसरे पक्ष के अमर सिंह, छोटू उर्फ सचिन, अजीत व बाला घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को नागल सीएचसी पर भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थाने में दी तहरीर के अनुसार नानौता निवासी हुसैन के अनुसार उनका परिवार यहां भट्टे पर ईंट पथराई का काम करता है।

आरोप है कि सुबह करीब छह बजे दूसरे पक्ष के युवक ने उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके लोग लाठी डंडे और पत्थर लेकर आ गए तथा हमला बोल दिया।


उधर, दूसरे पक्ष द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि वे कच्ची ईंटों को घोड़ा बुग्गी के माध्यम से भट्टे तक ले जाने का काम करते हैं। सुबह बुग्गी की साइड लग जाने से गुस्साएं हुसैन पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोला दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed