फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   killing of the youth by bullets

गोलियों से भूनकर युवक की हत्या

Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
killing of the youth by bullets
गोली लगने के बाद युवक को सीएचसी में लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के मोहल्ला बैरून कोटला में पुरानी रंजिश में हुए विवाद में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। गुस्साए विरोध में परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला बैरून कोटला निवासी सलीम पास के ही गांव लबकरी में ईद पर कुर्बानी कराने के लिए गया था।

रात लगभग 8 बजे वह अपने घर लौटा और बाइक खड़ी कर रहा था। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाला रफीक अपने तीन चार साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया और सलीम के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान रफीक ने सलीम को तीन गोली मार दी। जिससे सलीम वहीं पर गिर गया। उसके बाद आरोपी आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही परिजन बाहर की ओर दौड़े। 
विज्ञापन


सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और सलीम को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रफीक उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है और एक-एक कर उनके परिवार को खत्म कर रहा है। सलीम के भाई मुन्ना की भी रफीक ने चार साल पहले हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते सलीम की भी हत्या कर दी गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सलीम के भाई को भी ईद के दिन मारा था
सहारनपुर। सलीम कुरैशी के भाई मुन्ना की भी हत्या हो चुकी है और आरोप भी रफी पर ही लगा है। आरोप है कि ठीक चार साल पहले ईद उल अजहा के ही दिन सलीम के भाई मुन्ना की भी रफी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed