फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   husband killed urselves together Boyfriend

प्रेेमी संग मिलकर की पति की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Tue, 08 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मार डाला। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने से पूर्व महिला ने अपनी सास और ननद को भी चाय में जहर देकर मारने का प्रयास किया। उनका चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। युवक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव चेहड़ी निवासी अनिल कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र ललित की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव सिरसका निवासी सेठपाल की पुत्री पूजा से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके मोबाइल पर किसी के फोन आते रहते थे, जिसका ललित ने कई बार विरोध किया।
विज्ञापन


इसी विरोध के चलते पूजा ने ललित को जहर देकर मारने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दो दिन पूर्व शनिवार की सुबह उनकी पुत्रवधु ने चाय बनाई और अपनी सास संयोगिता व ननद प्रियंका को पीने के लिए दी। इससे दोनों बेहोश हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर एक नर्सिंग होम पर भर्ती कराया गया। जब वे शाम के वक्त गांव में लौटे तो ललित भी कमरे मेें मृत अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधु का चाल चलन ठीक नहीं था। जिसमें उसने अपने प्रेेमी के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी और अपनी सास व ननद को जहर देकर मारने का प्रयास भी किया है।


शनिवार की देर शाम तहरीर मिलने पर कोतवाली प्रभारी चमन सिंह चावड़ा ने गांव में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को पीएम के लिए भिजवाया। थाने के एसएसआई अवनीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी और अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed