{"_id":"5802824e4f1c1b210328ed49","slug":"home-mortgages-entered-the-checking-team-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानौता में घर में घुसी बिजली चेकिंग टीम को महिलाअों ने बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानौता में घर में घुसी बिजली चेकिंग टीम को महिलाअों ने बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता में जेई के नेतृत्व में बिजली चेकिंग करने गई टीम को एक महिला और उसकी दो पुत्रियों ने घर में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे नानौता बिजलीघर के जेई और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें छुड़वाया।
शनिवार को ग्राम जड़ोदा पांडा बिजलीघर के जेई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम नगर के मोहल्ला छत्ता में बिजली की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम एक घर में बिना घरवालों को बताए घुस गई। छत पर चढ़ कर तारों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान घर की महिला और उसकी दो लड़कियों ने चेकिंग टीम को घर में घुसने का विरोध किया। फर्जी टीम होने का शक होने पर तीनों ने जेई और तीन अन्य कर्मचारियों के मोबाइल छीनते हुए मकान का बाहरी दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक चली गहमा-गहमी के बाद किसी प्रकार जेई जितेंद्र कुमार ने महिला से अपना मोबाइल लेकर नानौता बिजलीघर फोन पर पूरी घटना से अवगत कराया गया। इस पर नानौता बिजलीघर के जेई आजम अकबर, संविदा कर्मी नवाब अली आदि ने मौके पर पहुंचे। महिला को बताया कि टीम अधिकारियों के निर्देशन में ही चेकिंग कर रही है। इस पर महिला ने टीम को उनके मोबाइल फोन वापस करते हुए आइंदा बिना बताए घर में नहीं घुसने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीओ संजय सिंह ने बताया कि महिला ने गलत फहमी के चलते टीम के मोबाइल लेकर बंधक बना लिया था। जिन्हें बाद में छुड़वा लिया गया था।