फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   home burglary by drug

नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी

Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
home burglary by drug
नानौता में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने शनिवार की रात एक मकान में घुस कर नींद में ही स्कूल संचालक के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात व 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित मकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित चंदी चौक निवासी मोहम्मद रईस सिद्दीकी के मकान में शनिवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। सिद्दीकी ने बताया कि चोर उसके पुत्र हिदायत सिद्दीकी व पुत्रवधू हबीबा को नशीला पदार्थ सुंघाकर कानों में पहने सोने के कुंडल व बालियां, गले की चेन, अलमारी खोलकर उसमें से दो जोड़ी सोने के कंगन, दो अंगूठी, एक लॉकेट व ब्रिफकेस में रखी 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिवार को सुबह जागने पर घर के कमरे में फैला सामान व कानों से गायब जेवरात आदि देख लगी। उधर, रविवार की सुबह चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed