फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hire called miscreants firing

भाड़े पर बुलाए बदमाशों ने की फायरिंग

Fri, 09 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hire called miscreants firing
9 एमएम पिस्टल
सहारनपुर के लखनौती में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के कारण एक पक्ष द्वारा बुलाए गए तीन बाइक सवार आठ बदमाशों ने गांव में घुसते ही फिल्मी स्टाइल में फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि, बदमाश को भी हिरासत में लेते हुए सीएचसी लाया गया। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुतुबखेड़ी में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे अचानक गांव में आए तीन बाइक सवार आठ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियां चलने का शोर सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल पड़े। इसी बीच गांव के एक 18 वर्षीय युवक आकाश पुत्र चंदर को गोली लग गई। युवक को गोली लगते ही ग्रामीण गुस्सा हो गए और बदमाशों के पीछे भाग पड़े।

खुद को घिरता देख बदमाश भागने लगे तभी एक बदमाश बाइक से फिसलकर गिर गया। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। गांव में फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पीएसी ने पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

वहीं, घायल आकाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, ग्रामीणों की मार से बदमाश भी बेहोश हो गया, जिसे खबर लिखे जाने तक होश नहीं आया था। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

घायल के भाई विपिन ने बताया कि यदि बुधवार को ही पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो यह घटना नहीं होती। मोहल्ले के ही मन्नू को बीती रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पीटा था। इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ वीपी सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया जांच में सामने आया है कि गांव के दो पक्षों में रंजिश के कारण एक पक्ष द्वारा बदमाश बुलाए गए थे। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पकड़े गए बदमाश के होश में आने के बाद उसके साथियों और उन्हेें बुलाने वाले को चिह्नित करके जेल भेजा जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed