{"_id":"6b05bb5e0a6c68b9b700efa3","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-dtc-bus-in-dwarka-ashram-news-c-340-1-del1011-164682-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: द्वारका में डीटीसी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: द्वारका में डीटीसी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका के सेक्टर-13 में डीटीसी बस की चपेट में आने से 70 वर्षीय परविर दास की मौत हो गई। वह शनिवार रात ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। आयुध विहार के सामने पीछे से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर बस के पहिये के नीचे आकर कुचले गए।
हादसा शनिवार रात करीब 7:45 बजे हुआ। परविर दास ओल्ड पालम स्थित अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि उनकी साइकिल बस के नीचे फंसने के बाद चालक ने बस पीछे की, जिससे उनका दूसरा पैर भी पहिये के नीचे आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मृतक मूलरूप से लखनऊ के निवासी थे और ओल्ड पालम में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। उनकी पत्नी घरेलू सहायिका है। दंपती की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी अपने मामा के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, करीब तीन साल पहले ट्रक हादसे में परविर दास के किशोर बेटे राजू की मौत हो गई थी। इसके बाद वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। द्वारका पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद