{"_id":"6b05b2eb5bbe54152208315a","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112974-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ड्यूटी निभाई तो लाइन हाजिर हुआ ट्रैफिक कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ड्यूटी निभाई तो लाइन हाजिर हुआ ट्रैफिक कांस्टेबल
विज्ञापन
- नंबर प्लेट कवर कर चल रही क्रेटा का चालान करने पर इंस्पेक्टर के बेटे से हुआ था विवाद
- एडीसीपी ट्रैफिक की ओर से की जा रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर घंटा चौक पर वर्दी की जिम्मेदारी निभाते हुए नंबर प्लेट ढकी कार का चालान काटना ट्रैफिक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। कार सवार युवक ने कार्रवाई होने पर अपने पिता प्रभारी निरीक्षक नॉलेज पार्क कोतवाली विनोद कुमार को फोन कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक कर्मी से अभद्रता की। इसके बाद ट्रैफिककर्मी को ही ड्यूटी से लाइन हाजिर कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कांस्टेबल को वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह द्वारा की जा रही है।
ट्रैफिक कर्मी का आरोप है कि युवक के फोन करने पर प्रभारी निरीक्षक नॉलेज पार्क कोतवाली विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल नकुल 16 नवंबर की शाम सूरजपुर घंटा चौक पर तैनात थे। इसी दौरान यामाहा तिराहा की तरफ से आ रही हुंडई क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया। कार रुकने पर उसकी आगे और पीछे की दोनों नंबर प्लेट ढकी हुई थीं। चालक को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा गया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार का चालान कर दिया गया।
कार ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रतिबंधित श्रेणी की बीएस-4 डीजल गाड़ी थी और इससे पहले भी उसका चालान हो चुका था। कार्रवाई से नाराज युवक ने अपने इंस्पेक्टर पिता को फोन किया। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसओजी टीम को भी बुलाया गया। इस दौरान कांस्टेबल ने घटना की जानकारी टीआई और टीएसआई को दी। इसके बावजूद इंस्पेक्टर की ओर से कांस्टेबल के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो : सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि घंटा चौक पर एक युवक खड़ा है। उसके पास क्रेटा कार खड़ी है। क्रेटा कार के पीछे की नंबर प्लेट सफेद कागज से ढकी हुई है। जबकि आगे की नंबर प्लेट भी सफेद कागज से चिपकी हुई दिखाई दे रही है। वहीं पीछे से एक व्यक्ति की आवाज आ रही है। जिसमें वह यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर चला जा रहा है। गाड़ी को एसएचओ नॉलेज पार्क की बताया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों की बात नहीं मानने का आरोप : जानकारी के मुताबिक घटना सामने आने के बाद डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय की ओर से कांस्टेबल और इंस्पेक्टर को कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया गया था। जहां कांस्टेबल की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों की बात को भी अनसुना किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की बात नहीं मानने पर ही कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
- बेटा मेरी निजी गाड़ी लेकर गया था। नियमों का उल्लंघन ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार का 30 हजार रुपये का चालान किया गया है। कांस्टेबल से अभद्रता के आरोप निराधार है। - विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, नालेज पार्क।
- कांस्टेबल को फिलहाल निलंबित किया गया है। मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक