{"_id":"58ed283f4f1c1b462dcf6bd8","slug":"happiness-on-putting-on-objectionable-pictures-of-lord-shri-krishna-on-whitsup","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सअप पर भगवान श्री कृष्ण के आपत्तिजनक चित्र डालने पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सअप पर भगवान श्री कृष्ण के आपत्तिजनक चित्र डालने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के आपत्तिजनक चित्र डालने से हड़कंप मच गया है। रोमियो से तुलना करते हुए फोटो पर किए गए कमेंट ने मामला और भी भड़ा दिया।
लोगों ने मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बेरीबाग निवासी जितेन सचदेवा ने आरोप लगाया है कि बदमाश ग्रुप नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है।
जिस पर खाताखेड़ी निवासी जुबेर ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ नहाती हुई गोपियों का चित्र डाल दिया। उस फोटो की रोमियो से तुलना करते हुए कमेंट कर दिया। जिससे लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को लोग मंडी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामला देवी देवताओं से जुड़ा होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और तुरंत ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश देने लग गईं।
रात तक कई स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन जब नंबर खंगाला गया तो आरोपी का नंबर जुबेर के नाम से मोहल्ला बडतला यादागार का निकला। लेकिन फिलहाल उसकी लोकेशन देहरादून में बताई जा रही है।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मैसेज तो सोमवार को होने की बात कही जा रही है।
लेकिन शिकायत मंगलवार की शाम को की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।