फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Goods of Millions stolen from closed homes

बंद घरों से लाखों का माल चोरी

Sat, 24 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Goods of Millions stolen from closed homes
शहर के पंजाबी बाग और बेहट रोड क्षेत्रों में बंद पड़े घरों में चोरों ने लाखों रुपये के जेवर , नगदी और अन्य सामान साफ कर दिया। चोरी की एक वारदात तो देहात कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित मकान में की गई है। इससे पहले सिटी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान से करीब पौने तीन लाख रुपये की नगदी उड़ा दी थी।
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के पंजाबी बाग निवासी एलआईसी में विकास अधिकारी भूपेंद्र कुमार का परिवार बागपत के बड़ौत में माता पिता के पास गया हुआ था। भूपेंद्र और उसकी पत्नी बच्चे यहां पंजाबी बाग में रहते हैं। भूपेंद्र के मुताबिक शनिवार दोपहर जब वह घर लौटे तो मुख्य द्वार से अंदर अलमारियों तक के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन


चोरों ने उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। भूपेंद्र तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो वहां उसका केस दर्ज करने में भी काफी देर की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली के पास ही बेहट रोड पर स्थित एक और बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां मूलरूप से बेहट के निवासी मुस्तकीम के मुताबिक वह चौधरी विहार स्थित हौजरी की दुकान पर था जबकि उसकी बीवी बेहट गई हुई थी।


 इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उसके बंद घर में जेवर, नगदी और अन्य सामान साफ कर दिए। उसके मुताबिक करीब डेढ़ लाख के जेवरात, 35 हजार रुपये और कुछ कपड़े चोरी किए गए। घर के दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने और माल बरामद करने की गुहार की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed