फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud investigation hanging

फर्जीवाड़े की जांच लटकी

Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में सींचपाल की  फर्जी भर्ती और फर्जी प्रशिक्षण के रैकेट का पुलिस के खुलासा   करने के बाद जांच लटक कर रह गई है। अभी तक न तो यह ही पूरा पता लगाया जा सका कि कितने लोगों को ट्रेनिंग कराकर ठगी की गई और न ही अभी तक पुलिस फर्जीवाडे के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम गुनारसा निवासी रवि की शिकायत पर थाना देवबंद में सिंचाई विभाग में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने एवं फर्जी ट्रेनिंग दिलाने की एफआईआर दर्ज कराकर 20 अक्तूबर को बिजनौर के विकास खंड जलीलपुर एवं कीतरपुर से चार लोगों को पकड़ा, बाद में एक को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


उस समय पुलिस ने दावा किया था कि 10 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया है और इसका मास्टर माइंड लोनी निवासी सुशील जाटव को बताया। पुलिस ने लोनी में दबिश दी और उसके बेटे ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सहारनपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पुलिस जोर शोर से दावा कर रही थी कि इसकी जड़ें काफी गहरी हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सफेदपोश भी इसमें शामिल हैं। लेकिन 20 अक्तूबर की कार्रवाई के बाद से पुलिस पर न जाने ऐसा कौन सा दबाव पड़ा कि मामला पूरी तरह से ठंडे बस्ते में ही डाल दिया गया।

आरोपी कथित मास्टरमाइंड सुशील जाटव को गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस उससे अभी तक पूछताछ तक नहीं कर पाई। यही नहीं 20 अक्तूबर को पुलिस ने दोनों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को हिरासत में ले लिया था। लेकिन उनकी तत्काल नियुक्ति होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन अभी तक उनसे पिछले कार्यकाल में रहे बीडीओ के बारे में पुलिस ने जानकारी तक नहीं की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तो सुशील जाटव ही पुलिस पर हावी होने लगा है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के खिलाफ ही आरटीआई के तहत सूचना मांगी है कि उसके घर पर किसके आदेश पर छापा मारा गया और महिलाओं से अभद्रता की गई। जिससे पुलिस की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है।


पुलिस फिलहाल आरोपी को जवाब देने में उलझ गई है। कार्रवाई तो अब पिछले 20 दिन से लटक ही चुकी है। इस मामले में एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि फर्जीवाड़े में महत्वपूर्ण जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही शेष आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed