फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   four houses Robbed in Kailashpur village

कैलाशपुर गांव में चार घरों में डाका

Sun, 17 Sep 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी Updated Sun, 17 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
four houses Robbed in Kailashpur village
कैलाशपुर गांव में डकैती के बाद जानकारी देती लियाकत की पत्नी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में शुक्रवार की रात करीब 25 नकाबपोश कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने चार घरों में डाका डाला। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाते हुए 95 हजार रुपये की नकदी और चार लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक तांडव मचाने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त हुए पीड़ितों ने प्रधान और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वारदात रात दो बजे के आसपास हुई। करीब 25 नकाबपोश कच्छा बनियानधारी बदमाश इम्तियाज पुत्र अली जान के घर में दीवार कूद कर घुस गए। वहां उन्होंने आंगन में सोए हुए परिवार के सदस्यों को जगाया और हथियारों से आतंकित कर उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, ढाई सौ ग्राम चांदी के अलावा महिलाओं से नाक और कान में पहने हुए जेवर भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश पड़ोस के ही शानू पुत्र अख्तर के घर में घुसे। वहां भी परिवार के सदस्यों को आतंकित कर 25 हजार की नकदी, दो लड़कियों की शादी के लिए रखे करीब छह तोले सोने चांदी के जेवर लूट लिए।

इन्हें कमरे में बंद कर बदमाश लियाकत पुत्र हमीद के घर पहुंचे और पूरे परिवार को बंधक बनाकर पत्नी और उसकी बेटी के नाक और कान में पहने जेवर उतरवा लिए और घर में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए। 

बदमाशों ने चौथा निशाना बनाया मुजम्मिल पुत्र इमदाद के परिवार को। घर के बाहर सो रहे मुजम्मिल को जगाकर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 10 हजार की नकदी, एक मोबाइल और चांदी के 20 तोले जेवर लूट लिए। करीब दो घंटे तक तांडव मचाने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर घटना की जानकारी ग्राम प्रधान अब्दुल वली को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच की। उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर आ गई है वे मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 


लंबे-तगड़े थे बदमाश
पीड़ितों के अनुसार बदमाशों की संख्या 20 से 25 रही होगी। सभी लंबे तगड़े शरीर के थे। सभी ने कच्छा और बनियान पहन रखा था और मुंह ढक रखे थे। बदमाशों के पास पिस्टल, बंदूक और रायफल आदि हथियार थे। वे आपस में हरियाणवी भाषा में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed