फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   found dead on the bed, blamed wife

बिस्तर पर मृत मिला युवक पत्नी सहित चार पर आरोप

Fri, 27 Oct 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
found dead on the bed,  blamed wife
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी के गांव उग्राहू में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, युवक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके पूर्व प्रेमी सहित चार युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार की सुबह उग्राहू निवासी 35 वर्षीय सोमपाल पुत्र पुन्ना की पत्नी जब उसे काम पर जाने के लिए उठाने को गई तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने शोर मचाया तो परिजनों तथा पड़ोसियों को पता चला। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिला ने बताया कि घर में टीवी लाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके चलते सोमपाल पिछले चार दिनो से घर में खाना नहीं खा रहा था। बुधवार की देर रात काम से लौटकर सोमपाल बाहर बरामदे में ही सो गया था।

सुबह जब वह उठाने गई तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं सोमपाल के बड़े भाई नाथीराम और बीर सिंह ने अपनी भाभी पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए भाभी सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

 आरोप है कि सोमपाल की पत्नी एक साल पूर्व एक युवक के साथ चली गई थी। जो काफी खोजबीन करने के बाद बिहारीगढ़ पुलिस की मदद से तीन माह बाद मिली थी। दोनों पक्षों में सहमति के चलते सोमपाल पत्नी को वापस घर ले आया था।

तब से दोनो साथ रह रहे थे। हालांकि महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उस युवक के साथ वह अपने सभी संबंध खत्म कर चुकी थी। 


उधर, थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed