फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Found dead in tree

पेड़ पर लटका मिला शव

Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Found dead in tree
पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबेहटा के बलालखेड़ी गांव के एक युवक का शव पुलिस चौकी के पीछे स्थित बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।लालखेड़ी गांव निवासी दीपक शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा कस्बे में सब्जी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


मंगलवार की  सुबह करीब आठ बजे पुलिस चौकी के पीछे स्थित बाग में एक महिला घास काटने गई। उसने आम के पेड़ पर एक शव को लटका देखा तो शोर मचा दिया। बाग में शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वीसी गौतम, कोतवाल दीपक चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतरवाया। शव की पहचान दीपक शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने दीपक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि पीएम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। 


दीपक 26 साल का था तथा न्यूज पेपर एजेंट संजीव शर्मा का छोटा भाई था।  पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पिता नरेंद्र शर्मा का मानना है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed