{"_id":"5772c3974f1c1be92979ab03","slug":"flown-to-ten-lakh-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से दस लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से दस लाख रुपये उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में चोर और लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है, जहां मंगलवार की शाम चोरों ने सड़क पर खड़ी कार से दस लाख रुपये साफ कर दिए।
पीड़ित ने तुरंत थाना जनकपुरी पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस देहरादून चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से रुपये उड़ाने वाले का पता लगाने में जुट गई। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई।
मूल रूप से गाजियाबाद निवासी विकास पुत्र मनमोहन शर्मा यहां पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं। मंगलवार की शाम वह कार द्वारा देहरादून चौक पर कागजों की फोटो स्टेट कराने पहुंचे थे। उनकी कार में रखे बैग में दस लाख रुपये भी थे।
विज्ञापन
देहरादून चौक पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह फोटो स्टेट कराने के लिए दुकान में चले गए। जैसे ही बाहर आए तो कार से दस लाख रुपये गायब थे। यह देखते ही मानो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की, मगर कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोर के बारे में पता लगाने में जुट गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। बताया कि जिस समय विकास कागजों की फोटो स्टेट कराने दुकान में गए थे।
उस दौरान ड्राइवर कार में ही बैठा था। जब विकास वापस आए न तो खिड़की खुली हुई थी और न ही कोई शीशा टूटा हुआ था। चालक के गाड़ी में मौजूद रहते कार की खिड़की खोलकर रुपये चोरी कर लेना समझ से परे है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।