{"_id":"5775733c4f1c1b615679b804","slug":"five-million-stolen-from-the-house-of-the-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के घर से पांच लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव के गांव शिमलाना में बुधवार की रात चोरों ने प्रधान और उसके भाई के घर से पौने दो लाख की नगदी और साढे़ तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
चोरी की वारदात का पता सुबह चला। इसके बाद पीड़ितों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह प्रधान ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच चोरी की तहरीर दी।
बीती रात शिमलाना गांव के प्रधान पति बीरपाल सिंह व उसका भाई रामबीर सिंह अपने अपने घरों में परिवार सहित सो रहे थे। दोनो के मकान का आंगन एक ही हैं। रात में किसी समय चोर उनके घरों में घुसे।
चोरों ने प्रधान के घर से डेढ़ लाख की नगदी, ग्राम पंचायत के अभिलेख चोरी कर लिए। जबकि उसके भाई रामबीर के यहां से अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने घर में रखे दस तोले सोना, बीस तोले चांदी के जेवरों सहित तीस हजार की नगदी व मोबाइल आदि चोरी कर लिया।
विज्ञापन
जाते समय चोरों ने रामबीर के कमरे के दरवाजे का कुंडा भी बाहर से बंद कर दिया था। चोरी का पता पीड़ितों को सुबह पांच बजे तब चला जब परिवार की महिलाएं जागी। इसके बाद रामबीर के कमरे के दरवाजे के कुंडे को खोला गया।
प्रधान के यहां चोरी की बात पता चलने से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ प्रधान और उसके भाई थाने पहुंचे तथा तहरीर देकर पांच लाख की चोरी होने की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की।