फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fireworks on the losing indian team

टीम इंडिया के हारने पर की आतिशबाजी

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज से इंडिया के हारने पर शफीपुर बादशाहीबाग में किराए पर रहने वाले कुछ युवकों द्वारा आतिशबाजी के साथ इंडिया की हार का जश्न मनाने पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


इन पांच-सात युवकों ने देश विरोधी नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। हाथापाई और मारपीट तक हुई। स्थिति बिगड़ती देख युवक मौके से फरार हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने स्थानीय पुलिस चौकी पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर गांव में पंचायत हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि उन युवकों को कोई भी किराए पर कमरा नहीं देगा। बुधवार रात वेस्टइंडीज से इंडिया के मैच हारने पर थाना मिर्जापुर के गांव शफीपुर बादशाहीबाग में एक किराए के मकान में रहने वाले कुछ युवकों ने आतिशबाजी कर डाली और देश विरोधी नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और युवकों की हरकत का विरोध किया। इस दौरान भीड़ की युवकों से हाथापाई भी हुई। युवक मौका देकर मौके से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ स्थानीय पुलिस चौकी पहुंच गई और घटना के विरोध में हंगामा किया।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घटना की तहरीर दी है। इसके बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि उन युवकों को गांव में कोई भी किराए पर मकान नहीं देगा। बताया गया है कि वे युवक क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। ये यहां सतीश के मकान में किराए पर रहते थे। उधर थाना प्रभारी मिर्जापुर शैलेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed