फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer murdered bodies throw in canal

किसान की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tue, 19 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Tue, 19 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered bodies throw in canal
किसान की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेत में ट्रैक्टर और जंदरा लेकर गये किसान का शव तीन दिन बाद गंग नहर में बहता हुआ मिला। किसान की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया होगा। पुलिस ने शव कोे नहर से निकलवाया और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के बेटे की ओर से पुलिस द्वारा अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी किसान श्याम सिंह पुत्र जयराम बीते शुक्रवार की शाम घर से खेत में ट्रैक्टर एवं कंप्यूटर जंदरा लेकर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जबकि उसका ट्रैक्टर और कंप्यूटर जंदरा खेत में खड़ा मिला। शनिवार की सुबह किसान के बेटे विजय ने गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी तलाश कराने की गुहार पुलिस से लगाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सोमवार की दोपहर किसान का शव मौरा गांव के पास गंगा की लिंक नहर में तैरता मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे। किसान की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि किसान की हत्या करके शव नहर में फेंका गया है। किसान की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से चोट लगी हुई मिली है। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed