फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family looted unconscious

परिवार को बेहोश कर लूट ले गए

Wed, 10 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
किशनपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक परिवार को स्प्रे से बेहोश कर एक लाख रुपये से अधिक के गहने, 40 हजार रुपये और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन


पूर्व सभासद अनिल अरोड़ा का परिवार किशनपुरा में रहता है। उनके बड़े भाई और भाभी ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, जबकि अनिल नीचे के मकान में रहता है। सोमवार की रात किसी समय छत के रास्ते आए चोरों ने कूलर की हवा में सो रहे अनिल के भाई और भाभी को कूलर की हवा के साथ स्प्रे कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखी अलमारी के ताले खोलकर उसमें रखे एक लाख रुपये से अधिक के सोने और चांदी के जेवर, 40 हजार रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के, तीन मोबाइल सैट और अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। रात करीब तीन बजे अनिल के भाई की आंख खुली तो उन्होंने सिर में दर्द महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पत्नी और नीचे सो रहे भाई के परिवार को जगाया। रात में ही चौकी पुलिस को सूचना दे दी गई थी। 


ऐसे में पुलिस रात तीन बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गई और पूछताछ की। चोर घर से तीन मोबाइल भी लेकर गए हैं। पीड़ितों ने बताया कि चोरी के बाद करीब साढ़े तीन बजे तक मोबाइल ऑन था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed