{"_id":"58a894084f1c1bac12d84ac9","slug":"drunken-young-man-vandalized-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने की वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने की वाहनों में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल मंडी पुल पर नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। आरोपी ने आधा दर्जन गाड़ियों को सड़क पर रोक कर जमकर तोड़फोड़ की। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी एवं सब्जी मंडी पुल के बीच सड़क पर शुक्रवार की शाम को एक युवक नशे में धुत होकर सड़क पर पहुंच गया और बीच में खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। गाड़ियों के रुकते ही नशे में धुत युवक गाड़ियों पर चढ़ गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई कारों के शीशे तोड़ डाले, वाइपर तोड़ दिए। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा।
लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो फिर एसएसपी को सूचना दी गई। एसएसपी को फोन करने के कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया।