फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Ambedkar's statue fragmented, hangama

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर हंगामा

Fri, 22 Feb 2019 12:26 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 22 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue fragmented, hangama
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के शिमलाना गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। इस घटना के विरोध में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की मंशा से इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। बाद में एसपी देहात और एसडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने नई प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वासन भी दिया। देर शाम हरिद्वार से लाई गई प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव शिमलाना के संत रविदास मंदिर में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित होने की भनक लगते ही बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अनुसूचित  वर्ग के लोगों ने अराजक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसडीएम रामपुर मनिहारन संगीता गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान सीओ देवबंद राजेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस और एक कंपनी पीएसी के जवान साथ देर शाम तक गांव में तैनात रहे।


एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हरिद्वार से नई प्रतिमा लाने के लिए ग्राम प्रधान बीरपाल सिंह तथा गांव के धर्म सिंह, विनोद, रविंद्र, काका, गोपाल सहित अन्य लोगों को भेजा गया। प्रतिमा लाने के बाद देर शाम उसे स्थापित करा दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed