{"_id":"58012baf4f1c1b210328e048","slug":"doda-poppy-recovered-the-three-million-two-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में तीन लाख का डोडा पोस्त बरामद, दो दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर में तीन लाख का डोडा पोस्त बरामद, दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
डोडा के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सरसावा पुलिस की स्पेशल टीम ने नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पर ढाबों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लगभग तीन लाख रुपये की कीमत का डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के आदेश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने सीओ वंदना शर्मा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ सरसावा के ढाबों पर छापेमारी की।
इससे ढाबों पर खलबली मच गई। यहां तक कि ढाबों पर खाना खा रहे और अपने वाहन खड़े कर बैठे लोगों भाग खड़े हुए। पुलिस ने ढाबों की तलाशी ली।
पुलिस ने अंबाला रोड स्थित शेरे पंजाब ढाबा पर छापे के दौरान 11 कट्टे तथा एक बाल्टी डोडा पोस्त बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखने के आरोप में ढाबा संचालक गरजाराम निवासी थाना साहा, अंबाला तथा रामकुमार निवासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जबकि पुलिस द्वारा उसके पास ही स्थित नीलकंठ ढाबे पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से एक कट्टा डोडा पोस्त बरामद किया। जबकि ढाबा संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विशेष टीम में उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, राहुल, सचिन, रविंद्र, ललित, सत्यपाल, नवजीत, विशाल, अजय कुमार, अमित, प्रमोद, राणा, बिजेंद्र शर्मा शामिल रहे।
पुलिस की स्पेशल टीम में शामिल डॉग ने ही मिट्टी के नीचे छिपे बोरों को सूंघ कर पता लगाया। ढाबा संचालकों ने डोडा पोस्त को मिट्टी में दबा रखा था। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं हुई।
सहारनपुर पुलिस ने चार दिन पूर्व ही गागलहेड़ी में भांग की सरकारी दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का डोडा पोस्त, अफीम एवं अन्य मादक पदार्थ बरामद किया था।