{"_id":"57e57c0c4f1c1b416da8233d","slug":"disclose-bullion-robbery-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सोमवार को चिलकाना में सराफ के यहां हुई दिनदहाड़े डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से नगदी बरामद की है।
चिलकाना में सोमवार को बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सराफ संजय गोयल के प्रतिष्ठान पर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसमें नगदी के साथ सोने एवं चांदी के आभूषण भी डकैत ले गए थे।
सराफ एवं कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। जबकि बदमाश डकैती करने के बाद हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को बदमाशों के ग्राम दुमझेड़ा के जंगल में होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम दुमझेड़ा में बदमाशों का घेराव कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए।
एसपी सिटी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों बदमाशों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है, जिसे डकैती में प्रयोग किया गया था।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ग्राम दौलपुर चिलकाना निवासी रोहित उर्फ सुधीर एवं ग्राम टोडरपुर निवासी बिलाल उर्फ जमशेद बताया है।
जबकि फरार होने वाले आरोपियों में थाना बेहट के ग्राम कांसेपुर निवासी मोहित एवं शामली के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी निवासी वाजिद उर्फ काला शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं।
इसके अलावा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सराफ के यहां से लूटी नगदी में से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि लूटे गए सोने एवं चांदी के आभूषण फरार आरोपी मोहित एवं बिलाल के पास हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए रोहित पर थाना चिलकाना एवं मिर्जापुर में छह मामले दर्ज हैं। जबकि बिलाल पर चिलकाना, बेहट एवं मिर्जापुर थाना में विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस को संदेह है कि ज्वैलर्स के यहां पैसा और सोने चांदी के आभूषण होने की किसी ने रेकी की है। जिसके चलते बदमाश उसी समय पहुंचे जब सराफ के यहां सोना और चांदी के आभूषण रखे हुए थे। पुलिस रेकी करने वाले की भी तलाश कर रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे है।