{"_id":"f1453c21a030030fecacc0a19f20fd43","slug":"did-not-refrain-from-tampering-on-the-murder-of-zahid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से बाज नहीं आने पर हुआ जाहिद का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से बाज नहीं आने पर हुआ जाहिद का कत्ल
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्का बांस के जाहिद की हत्या गांव की ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ के कारण हुई थी। जाहिद की हरकतों से तंग आई युवती के मंगेतर ने फावड़े से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया।
सोमवार को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी अकबरपुर स्थित कुलदीप के खेत में ग्राम मक्काबास निवासी 45 वर्षीय जाहिद की लाश पड़ी मिली थी। उसके सिर के पीछे किसी ने तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी। एसओ गागलहेड़ी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गत दिवस ग्राम पठेड़ निवासी वृद्ध इकराम पुलिस के पास आया। उसने बताया कि उसने घटना वाले दिन किसी अज्ञात युवक को उस खेत की ओर देखा तब उसने इस बाबत उससे पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया।
जब पुलिस ने इस लाइन पर काम शुरू किया तो पता चला कि ग्राम बहलोलपुर झिलोली थाना सरसावा निवासी अरुण उर्फ रिनू पुत्र रमेश का गांव की किसी लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ है। अरुण की मौसी इसी गांव में रहती है। इस कारण उसका यहां आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान अरुण का गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पता लगने पर मौसी ने दोनों का रिश्ता कुछ माह पूर्व तय करा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जब पुलिस ने अरुण उर्फ रिनू को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जाहिद की हत्या करने की बात कबूल कर ली। बताया कि जाहिद उसकी मंगेतर के साथ छेड़छाड़ किया करता था। कई बार समझाने के बाद भी उसने अपनी हरकत बंद नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर उसने 20 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जब जाहिद खेत से बरसीम काट रहा था तो फावड़े से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी।
एसओ ने बताया कि अरुण की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।