फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dial 100 car attacked

डायल 100 गाड़ी पर हमला किया

Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dial 100 car attacked
यूपी सरकार - फोटो : SELF
सहारनपुर में बैल भरकर ले जा रही एक कैंटर का पीछा कर रही डायल 100 की गाड़ी को गाड़ी ने टक्कर मारकर नहर में गिराने का प्रयास किया और फरार हो गए। किसी प्रकार पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह अंबाला रोड के पास खड़ी डायल 100 गाड़ी को सूचना मिली कि एक कैंटर बैल भरकर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी ने पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही पीछा करती हुई पुलिस की गाड़ी बड़ी नहर के पास पहुंची, उसी दौरान एक ट्रैक्टर सामने आ गया और बैल ले जा रही गाड़ी को धीमा होना पड़ा। जिससे पुलिस की 100 नंबर की गाड़ी ठीक उसके पीछे पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पने पीछे पुलिस की गाड़ी देख चालक ने कैंटर का बैक गियर लगाया और पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी। सिर्फ टक्कर ही नहीं मारी, काफी पीछे तक गाड़ी को घसीटा और नहर में गिराने का प्रयास किया।

जिसे देख पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। मौका देखते ही कैंटर चालक कैटर लेकर फरार हो गया।इस मामले में गाड़ी चालक रविंद्र ने थाना कुतुबशेर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सदर बाजार पुलिस ने आईटी रोड नवादा पुलिया से जोनी निवासी चर्च कंपाउंड, आशिफ उर्फ टेढ़ा निवासी खान आलमपुरा मंदिर वाली गली, आशिफ निवासी खान आलमपुरा मंदिर वाली गली को नशीला पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार किया हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed