फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dev becoming a case of fragmented sculptures

देव मूर्तियां खंडित करने का मामला गर्माया

Fri, 29 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dev becoming a case of fragmented sculptures
देव मूर्तियां तोड़ने के विरोध में एकत्रित हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  देवबंद में शास्त्री चौक स्थित भारती डूडिया मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में जहां मंदिर कमेटी ने तीन नामजद एवं 8-10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं एक मुतवल्ली केी तहरीर पर मस्जिद में घुसकर वहां रखे पवित्र धर्म ग्रंथों को गायब करने, मस्जिद को अपवित्र व अपमानित करने के साथ क्षति पहुंचाने के आरोप में 16 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से विकास त्यागी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में पठानपुरा निवासी नसीम के पुत्र सादिक, राहत खां और ताहिर लुहार के अलावा 8-10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मंदिर में घुसकर हनुमान जी एवं नंदी की मूर्तियों को खंडित करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 153ए, 295, 295ए, 452, 120बी व 427 में मामला दर्ज किया है। वहीं, पठानपुरा निवासी हुमायुं पुत्र ताहिर हसन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

हुमायुं के मुताबिक में वह ठेला रोड स्थित मस्जिद मोबिनिया में मुतवल्ली है। आरोप है कि बुधवार की रात में 10-15 लोगों ने मस्जिद की दीवार, पंखे, टंकी एवं दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

आरोप यह भी है कि मस्जिद में रखे कई पवित्र धर्मग्रंथों को गायब कर दिया। तमंचों से फायर भी करने का आरोप लगाया है। वहीं इस प्रशासन ने रात में ही क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कराया। उधर, इस मामले में क्रास केस होने पर हिंदू संगठनों में भारी रोष है।

महापंचायत का ऐलान,  मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रशासन को दो चेतावनी दी यदि आरोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को महापंचायत कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।  

संसद की कार्रवाई बीच में छोड़कर भाजपा सांसद देवबंद पहुंचे। उन्होंने हिंदू संगठनों व भाजपा नेताओं के साथ मंदिर की स्थिति का जायजा लिया। मंदिर प्रांगण में बैठक में सांसद ने कहा कि जिन असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति खंडित की है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई कर उन्हें दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि अगर पुलिस ने दोषी लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई और हिंदू समाज के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए तो रविवार को देवबंद में महापंचायत होगी। 

सांसद ने अधिकारियों से वार्ता उपरांत दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा है। भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर, मनीष त्यागी, रणदीप पुंडीर, कुंवर ब्रिजेश, राकेश त्यागी, भूपेश्वर त्यागी, ठा. अनिल सिंह आदि ने भी विचार रखे।


इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा और संचालन बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने किया। नितिन गुप्ता, ओमपाल सिंह, महेंद्र सैनी, उपेंद्र गुर्जर, बिजेंद्र गुप्ता, मंजू शर्मा, रजनी शर्मा, आलोक कुमार, सत्या शर्मा, संदीप शर्मा, सोनू मावी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed